थाना दुधारा पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ी अराजी के पास से दबिश देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार क़र सम्बंधित न्यायालय भेज दिया।
महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अनिल मिश्रा, हे0का0 राजेश प्रसाद, का0 गुड्डू यादव ने मु0अ0सं0 282/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 67 ए आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त संदीप प्रजापति पुत्र जवाहिर प्रजापति निवासी पकड़ी अराजी डिबहारी को शुक्रवार को पकड़ी अराजी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 07.07.2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था



