शहर-राज्य

ट्यूबवेलों से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

वेलकम इंडिया संवाददाता

मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा ट्यूबवेलों से चोरी की घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये कॉपर व सिल्वर के तार बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना मोदीनगर पर वादी गंगाबल व अन्य के द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी 04 ट्यूबवैलों से ताला तोडकर बिजली का सामान व तार आदि चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोदीनगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों प्रिन्स फफराना, अमन निवासी वेद विहार फफराना व देव ब्रह्मपुरी कस्बा मोदीनगर थाना मोदीनगर को थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त घटना से संबंधित चोरी का सामान बरामद किया गया। 

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि यह जो चोरी का सामान हमसे बरामद हुआ है। ये हमने गाँव फफराना में स्थित खेतों की ट्यूबवेलों का ताला तोड़कर बिजली के तार, कॉपर के तार व स्टार्टर आदि सभी चोरी कर लिये थे। जल्दबाजी में हमने यह सामान श्याम सिटी कॉलोनी में ग्रीन चैम्बर के पीछे खाली प्लाट में झाडियों में छुपा दिया था। इसमे से कुछ सामान हमने यहाँ से उठाकर राह चलते-फिरते व्यक्तियों को बेच दिया था। इससे जो पैसे हमें मिले थे वह हमसे खर्च हो गये। शेष सामान को आज हम यहाँ से उठाकर बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button