शहर-राज्य
जैत पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, नकदी और हथियार बरामद
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से 1 लाख 4 हजार रुपये नकद, तीन तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पशु चोरी की घटनाओं में शामिल थे और पुलिस को काफी समय से उनकी तलाश थी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

