जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नेत्र सहायता समिति की बैठक हुई सम्पन्न

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) दैनिक वेलकम इंडिया
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला नेत्र सहायता समिति की बैठक सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आय व्यय का विवरण के पश्चात अस्पताल 12 लाख घाटे पर आय के स्त्रोतों पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि अस्पताल परिसर में खाली पड़े भूमि खण्ड में दुकानों का निर्माण कराया जाये। गन्ना समितियों से फकों मशीन, एनसीटी व अन्य उपकरण उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपनी सेवाऐं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान करें तथा अस्पताल में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाये। उक्त निर्णय सर्वसम्मति द्वारा लिया गया। इस दौरान नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक पहल करते हुये अस्तलाल का डीबीसीएस का भुगतान कराने के भी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, समिति के चेयरमेन, समाज सेवी अमृत लाल, व पदम चन्द्रा, अस्पताल के लीगल एडवाईजर मंगलसेन गंगवार आदि उपस्थित रहे।



