शहर-राज्य

जीआईसी इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आगरा से ब्यूरो चीफ मयूर खान

आगरा में यातायात माह-2026 के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 नवंबर को डीसीपी यातायात ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में यातायात निरीक्षक संजीव गौतम ने जीआईसी इंटर कॉलेज, आगरा में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाते हुए सड़क पर सावधानी बरतने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही उनसे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

यातायात पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button