शहर-राज्य
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संतकबीरनगर।
शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । हिदायत दिया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया ।



