शहर-राज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक  

हरेन्द्र शर्मा

हापुड़ जनपद की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई l जिलाधिकारी ने गत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु एवं घायलों के आंकड़ों की समीक्षा की। पुलिस एवं परिवहन विभाग को ‘ब्लैक स्पॉट’ – जहां बार-बार दुर्घटना होती है – का चिन्हीकरण कर, 15 दिन में सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। स्कूल वाहनों की फिटनेस एवं चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।  जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं नगर पालिका को निर्देश दिए कि सभी सड़कों पर संकेतक बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप रैंप, कैट आई, क्रैश बैरियर एवं सोलर ब्लिंकर लगाए जाएं। सड़कों के गड्ढे 7 दिन में भरें। अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ खाली कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘गोल्डन आवर’ में घायलों को तत्काल इलाज मिले। सभी एंबुलेंस, ट्रॉमा सेंटर एवं CHC/PHC पर जीवनरक्षक दवाएं 24×7 उपलब्ध रहें।  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में ऑटो/ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करें। बिना परमिट, बिना लाइसेंस एवं नाबालिग चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो। सभी व्यावसायिक वाहनों पर स्पीड गवर्नर एवं जी पी एस लगवाना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग को सभी दुर्घटनाओं की एंट्री iRAD पोर्टल पर तत्काल करने के निर्देश दिए ताकि कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर निवारण हो सके। सड़क सुरक्षा सबकी साझा जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट-सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। तेज गति से वाहन न चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button