शहर-राज्य

जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वस्त्र वितरित कर बढ़ाया उत्साह

मथुरा। गुरुवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, मथुरा में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार द्वारा सदन में निवासित किशोरों को टी-शर्ट, लोवर एवं इनर गार्मेन्ट्स वितरित किये गये।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने किशोरों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने तथा किसी एक क्षेत्र का चयन कर उसमें अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किशोर अपने साथ हुई घटना को पीछे छोड़कर इस सदन में मिले अवसर का सदुपयोग करें तथा यहां से जाते समय अपने साथ कोई न कोई उपयोगी कौशल अवश्य लेकर जाएं, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सदन में उपस्थित अध्यापक को किशोरों को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान की जानकारी एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया गया, ताकि किशोरों के ज्ञान एवं व्यक्तित्व का समुचित विकास हो सके।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  परविन्दर सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन  प्रत्युष आनन्द मिश्रा एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी, मथुरा  विकास चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सदन में निवासित किशोरों को मिठाई भी वितरित की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button