छाया पब्लिक स्कूल में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। छाया पब्लिक स्कूल, गोविन्दपुरी, रुकमणी गर्ल्स इण्टर कॉलेज मोदीनगर में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। किसी भी छात्र व छात्राओं को कोई भी समस्या है तो वह हमारे टोल फ्री नं0 15100 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
उतर प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर माननीय जिला जज विनोद कुमार रावत अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के नियंत्रण पर नेहा बनौधिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के आदेश पर छाया पब्लिक स्कूल, गोविन्दपुरी, टी0आर0एम0 पब्लिक स्कूल, मोदीनगर, पी0बी0एस0 मोदीनगर, रुकमणी गर्लस इण्टर कॉलेज मोदीनगर में पोक्सो एक्ट साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता संजय मुदगल द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता संजय मुद्गल ने बताया कि भारत मे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक विशेष और सख्त कानून है। इसे पॉक्सो एक्ट विकिपीडिया विवरण के अनुसार 14 नवम्बर 2012 को लागू किया गया था, सोशल मीडिया के बारे में भी जागरूक किया कि सभी छात्राएं अपनी निजी फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर व ए0आई0 आदि पर फोटो न डाले करे। तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाये रखे। अपनी व अपने परिवार की किसी भी व्यक्ति को फोटो साझा न करे। तथा किसी भी अनजान व्यक्यिो कि फरेन्ड रिक्वेस्ट आती है, तो उसे फोलो न किया जाए। यौन उत्पीड़न में 3 से 5 वर्ष तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। पैनल अधिवक्ता संगीता ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो लडका या लडकी यह दोनो पर समान रूप से लागू होता है। गंभीर यौन हमला इस तरह के अपराधों में कम से कम 20 साल की जेल से लेकर उम्रकैद तक की सजा दी जा सकती है। अगर किसी भी छात्रा को कोई भी व्यक्ति अशलील हरकत करता है। तो वह अपनी शिकायत 15100 हेल्पलाइन नम्बर पर कर सकती है, जिसकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी। प्रधानाचार्य शिवानी बंसल द्वारा बताया गया कि किसी भी छात्रा को कोई भी परेशानी जैसे अगर कोई अन्जान व्यक्ति छात्रा को अशलील हरकत या गन्दे इशारे करता है, तो वह अपनी शिक्षिका या अपने माता पिता को बता सकती है। शिविर में स्कूल की अध्यापिकाए, पैरालीगल वांलटियर नीलम वर्मा, मनीषा, नीलम गोस्वामी, राहुल कुमार, जयश्री कश्यप, जया कश्यप, उमंग किशोर आदि उपस्थित रहे।



