शहर-राज्य

छाता में बंदरों का आतंक, लोगों का जीना किया दूभर

मथुरा/छाता। गर्मी के बढ़ते ही बंदरों ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है, गलियों से लोगों का  निकलना दूभर हो गया है। लोकल गौरव अविरल शास्त्री ने बताया कि नगर के प्राचीन श्री चतुर्भुज मंदिर में एक साथ बंदरों की बढ़ती तादाद से भक्तों को पूजा करने में भी असुविधा होती है। पूजा सामग्री को भी हाथ से छुड़ा कर ले जाते है। महिला भक्त शांति देवी ने बताया बन्दरों के भय से पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है  दिन भर बंदरों का यही हाल रहता है छतों पर रखी पानी की टंकियों को तोड़ देते है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी छाता को समाजसेवियों द्वारा ज्ञापन भी दिया गया है। लेकिन बंदरों का आतंक पूरे नगर ने फैल चुका है गौरव अविरल शास्त्री कपिल भार्गव पवन सोनी गौरव गुप्ता टोनी वार्ष्णेय  मुकेश ठाकुर अंकित वार्ष्णेय गोपाल वार्ष्णेय राजू मेंबर ने समस्या के निदान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button