शहर-राज्य

गुनाहगारो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। दीपक चौहान

गुलजार आलम वेलकम इंडिया
रामपुर। थाना गंज क्षेत्र के पीला तालाब चैकी इंचार्ज दीपक चैहान ने एक महीने पहले चैकी का चार्ज ग्रहण करने के साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया हैं।
नवनियुक्त चैकी प्रभारी दीपक चैहान ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति बनाये रखना हैं। पीड़ितों का हर हाल में इंसाफ दिलाया जायेगा और गुनाहगारो के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता को साथ लेकर पुलिस और जनता के बीच अच्छे संबंध बनाने का काम किया जायेगा ताकि लोग पुलिस से डरे नहीं बल्कि उन्हे अपना रक्षक समझे और यह काम जमीनी स्तर पर करना हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक के आदेशों के मुताबिक जीरो टारलेंस नीति पर काम करते हुए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उनकी सही जगह जेल भेजना हैं ताकि जनता भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकें। दीपक चैहान ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा और उनकी गुणवत्तापूर्वक शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।उन्होने अपराधियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में रहना हैं तो शरीफ बनकर रहना होगा नहीं तो उनके खिलाफ ऐसी कानूनी कार्यवाही करेगी जिसके बारे में उन्होने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button