शहर-राज्य

खलीलाबाद विधानसभा 313 से हाजी सुलेमान चौधरी की दावेदारी हुई मजबूत

संतकबीरनगर।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी हाजी सुलेमान चौधरी द्वारा हाल ही में आज़ाद समाज पार्टी से दिया गया इस्तीफा पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद रावण ने उन्हें लखनऊ बुलाकर विस्तार से बातचीत की और उनकी नाराजगी दूर की।
सूत्रों के अनुसार बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी नेतृत्व ने हाजी सुलेमान चौधरी पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाने का निर्देश दिया। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम के बाद खलीलाबाद विधानसभा सीट पर हाजी सुलेमान चौधरी की दावेदारी और अधिक मजबूत हुई है। उनके समर्थकों में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास और मार्गदर्शन से हाजी सुलेमान चौधरी आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button