शहर-राज्य

कार्यकाल 6 माह बढ़ाए जाने पर ग्राम प्रशासकों ने जताया हर्ष,बोले प्रधान‌ गांव के विकास को‌ मिलती रहेंगी गति

प्रशासकों व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुनील पाठक ने प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की ओर से ग्राम पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था को छह माह या पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट प्राप्त होने तक विस्तारित करने संबंधी अध्यादेश के प्रारूप को मंजूरी दिए जाने पर शुक्रवार को डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रशासकों और अखिल भारतीय प्रधान संगठन के डुमरियागंज ब्लाक अध्यक्ष सुनील पाठक ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश की योगी सरकार के प्रति आभार जताया है। इस निर्णय को विकास को‌ गति प्रदान करने का जरिया बताया है।
सुनील पाठक ने
ने‌ उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी। डुमरियागंज ब्लॉक से जुड़े ग्राम प्रशासकों व प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था बढ़ाने का निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के हित में है। इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में चल रहे प्रशासनिक और विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराने में भी मदद मिलेगी।
इस दौरान भूपेंद्र सिंह, तेज प्रताप चौधरी, मोहम्मद इसहाक, धर्मेंद्र यादव, उबैदुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।सभी ग्राम प्रधानो‌ ने यूपी की भाजपा सरकार के इस निर्णय की भूरि भूरि प्रशंसा की
है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button