कमला नगर जैन मंदिर से श्री जी की रथ यात्रा के साथ निकली विशाल घट यात्रा

उज्जवल रस्तोगी मेरठ
पंचदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्णजयन्ती समारोह के प्रथम दिवस श्री जी की रथ यात्रा एवं विशाल घट यात्रा का जुलूस कमला नगर मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ जगदीश मण्डप दिल्ली रोड पहुँचा। सर्वप्रथम पंडाल उद्घाटन डॉ.पीके जैन ने किया मंच उद्घाटन संदीप जैन (पाकी) ने किया। शान्तिधारा सोधर्म इन्द्र चिनमय जैन, भारतचक्रवर्ती पुष्कित जैन तथा यज्ञनायक सुदीप जैन ने की।
आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने बताया कि समवशरण जब लगता है तो कई किलोमीटर तक धरती दर्पण के समान चमकने लगती है। जिसमें हम अपने अहंकार का तर्पण करते हैं।
प्रथम दिन महाअर्चना में लगभग 600 इन्द्र इन्द्राणी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री राकेश जैन,मुकेश जैन,अजन्ता परिवार ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम चेयरमैन वीरेंद्र जैन जी,चिन्मय,उत्कर्ष,प्रतीक,ऋषभ(सर्राफ)अभिनव,संजयकलश,संजीव(गॉडविन)प्रदीप,आलोक,अजय,विपिन, राजकुमार, संजीव पेट्रोल पंप वालो आदि का विशेष सहयोग रहा।






