ऑपरेशन तलाश अभियान: हापुड़ नगर पुलिस ने 10 वारंटी गिरफ्तार किए

वेलकम इंडिया ब्यूरो
हापुड़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में विशेष अभियान चलाते हुए इन वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम, वारंटियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।



