एससी-एसटी एक्ट के दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

असदुल्लाह सिद्दीकी
मिश्रौलिया,(सिद्धार्थनगर)। मिश्रौलिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम ने अपर सत्र न्यायाधीश विशेष एससी-एसटी कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर लालजी पुत्र राजेश और कृषन उर्फ कृष्णा पुत्र मिश्रा निवासी सोनौली नानकार को उनके घर से गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ वाद संख्या 06/2018 के तहत मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में वारंट जारी था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।



