शहर-राज्य

एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*

हापुड़ जनपद में होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना जी द्वारा रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा* लिया गया।रवानगी स्थल पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु वाहन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था एवं पेयजल / टेंट आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान सामग्री वितरण काउंटर, मतपेटी वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन एवं सीलिंग व्यवस्था के निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों के साथ रवानगी स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।जिलाधिकारी कविता मीना ने निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियां समय से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हों, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button