शहर-राज्य

एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य शिविर आज

संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर मूड़ाडिहा बेग में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के एमडी मेडिसिन डॉ. गुलाम अख्तर की उपस्थिति में आगामी 20 जून को फाइब्रो स्कैन(लिवर की जांच) निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए एमडी शमशेर अहमद ने बताया कि
फाइब्रो स्कैन (लीवर की जांच), हेपेटाइटिस B की जांच, हेपेटाइटिस C की जांच, फैटी लीवर की जांच एवं परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यदि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को लीवर संबंधी समस्या, कमजोरी, पीलिया या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, फैटी लीवर, शुगर, थायराइड से संक्रमित आदि की निःशुल्क जांच की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button