आध्यात्म

अयोध्या से जनकपुरी की ओर निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से राममय हुआ माहौल

उज्जवल रस्तोगी मेरठ

मेरठ। सोमवार, 12 अक्टूबर की देर शाम भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम के साथ अयोध्या से जनकपुरी की ओर रवाना हुई। बारात में शामिल आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक उल्लास ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाराज श्रीराम की बारात जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

बारात का उद्घाटन सचिन अग्रवाल ने किया। मुख्य तिलक एन. सिंघल ने किया, जबकि मुख्य पूजन दीपक महाजन, रमित गोयल, नवीन अरोड़ा और अंकुर गुप्ता ने संपन्न कराया।

भगवान श्रीराम की बारात में करीब 44 झांकियां और बैंड शामिल रहे। झांकियों की भव्यता और धार्मिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बारात के दर्शन करने के लिए मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा और देर शाम तक पूरा क्षेत्र राममय नजर आया। भगवान श्रीराम की बारात ने श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button