शहर-राज्य

अपराध नियंत्रण और श्रावण मास की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आगामी श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी की शुरुआत न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के संबंध में समीक्षा से हुई। इसके बाद मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, साइबर जागरूकता अभियान और महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित चौपालों की समीक्षा की गई।
एसएसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, पैदल गश्त, साइबर अपराध की रोकथाम, ऑपरेशन कन्विक्शन, महिला उत्पीड़न और संपत्ति संबंधी मामलों, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, गुंडा एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई, बीट सूचना, आईजीआरएस, सीसीटीएनएस तथा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, अभियोजन अधिकारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, कम्युनिटी पुलिसिंग टीम, यूपी-112 प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button