शहर-राज्य

अनियंत्रित होकर कई बार पलटी टाटा पंच, गहरी खाई में जा गिरी कार

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार लोगों के घायल होने की सूचना है। पूरा मामला इटवा क्षेत्र के भिलौरी मोड़ पर राम अवतार स्कूल के पास का है। बताया जा रहा है कि टाटा पंच जिगनिहवा चौराहे की ओर से आ रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों की मदद की और पुलिस व उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग जिगनिहवा चौराहे के पास स्थित निहलवा गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button