अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

वेलकम इण्डिया/संजीव कुमार गुप्ता
कठेला/सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र कठेला समय माता के पटना मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक गणेश मूर्ति लेकर गांव जा रहे थे। वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा गया है। आपको बता दें कि कठेला समय माता थानाक्षेत्र के देबियापुर निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार उर्फ नन्दू एवं 60 वर्षीय गुरु प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र देवी प्रसाद अपने गांव से बजराभारी गणेश चतुर्थी के मौके पर गांव में स्थापित करने के गणेश मूर्ति लाने गये थे। मूर्ति लेकर जैसे ही वह पटना मोड़ पर पहुंची एक अज्ञात तेज गति के चारपहिया वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक गिर गई और शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल गुरु प्रसाद को लोगों ने सीएचसी इटवा इलाज के लिए पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं चर्चाओं के मुताबिक वहां गैस सिलेंडर गिरा हुआ है, इसलिए चारपहिया वाहन किसी गैस एजेंसी का हो सकता है। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में कठेला समय माता एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और चारपहिया वाहन की तलाश की जा रही है।




