शहर-राज्य

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने निकाला विरोध जुलुस,दो करोड़ रूपये व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना को सौंपा ज्ञापन ||

घमहापुर हत्याकांड पर उबाल न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग ||

मनीष सिंह हत्याकांड अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का विरोध जुलूस,दो करोड़ मुआवजे की मांग ||

वाराणसी में गूंजा न्याय का स्वर हत्याकांड के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन ||

हत्या के बाद बढ़ा आक्रोश पीड़ित परिवार की सुरक्षा और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन ||

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- घमहापुर में बीते 26 अप्रैल 2026 को हुए मनीष सिंह के नृशंस हत्याकांड को लेकर अब विभिन्न सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है | इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आशापुर से हवेलिया चौराहा होते हुए सुहेलदेव पार्क तक एक विरोध जुलुस निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता और पदाधिकारीगण शामिल रहे | विरोध जुलुस की सूचना मिलते ही सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना और सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी,आशापुर चौकी प्रभारी मीनू सिंह सहित काफ़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे जहाँ हवेलिया चौराहे पर जुलुस को रोका गया जिसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के पदाधिकारियों ने मिडिया से वार्ता कर अपनी मांगो को रखा |

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त कमीशनरेट वाराणसी के नाम एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया | इस पत्र में न केवल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है बल्कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं |

मांग पत्र में कहा गया है कि मृतक मनीष सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे उनके परिवार में पत्नी, बुजुर्ग दादी,दो छोटी बेटियां और मात्र छह माह का बेटा शामिल हैं ऐसे में परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है | इसे देखते हुए दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है | इसके साथ ही आरोपियों के घरों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिन अपराधियों के मकान अवैध जमीन पर बने हैं उनकी पैमाइश कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए |

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं ऐसे में परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही मृतक की पत्नी को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की भी मांग की गई है | कुँवर अवनीश सिंह ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जाती है | इस मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह,पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी वाराणसी को भी प्रेषित की गई है |

ज्ञापन सौपने में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक सिंह,अधिवक्ता गौरव सिंह,जिलाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह,मनीष सिंह,धर्मेंद्र सिंह,माही सिंह भोला सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button