मोदीनगर की जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन करेगा बड़ा आंदोलन

मोदीनगर, (अनिल वशिष्ठ)। छतरी वाला मंदिर स्थित कार्यालय पर इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता भिकारी लाल कश्यप ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता सुनील शर्मा द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, प्रदेश सचिव कालूराम धामा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र त्यागी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सैन, आम आदमी पार्टी के हरेंद्र शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मोदीनगर की जनता लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, जिनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। नेताओं ने कहा कि नगर पालिका में सफाई के नाम पर हो रही अवैध वसूली, हापुड़ रोड व तिबड़ा रोड पर लगने वाले भीषण जाम, मोदीनगर में रेल ठहराव की मांग, मिल की छाई (राख) से हो रही जनहानि सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन आने वाले समय में व्यापक आंदोलन करेगा। बैठक में मौजूद गठबंधन नेताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में उस राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा, जो धर्म और आस्था के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आती है और बाद में किसानों, मजदूरों, अति पिछड़ों एवं आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों के कारण निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-रोड टैक्स में बढ़ोतरी हो रही है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, कृष्णा रुहेला (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), सभासद प्रदीप शर्मा, कमलेश चौधरी, सुनील दवेदी, दीनू खान, ऋषि शर्मा, मोंटी, आत्म प्रकाश शर्मा, सुरेश दौसा, चैत्रे जाटव, ओम शर्मा, अभिनव शर्मा, कल्पना सिंह (महिला अध्यक्ष), मुकुल शर्मा, विशाल कौशिक, अमजद खान, जहूर खान, अश्वनी शर्मा, जगपाल सिंह, फकीर चंद कश्यप, लक्की कश्यप, गजेंद्र सिंह अधिवक्ता, ओमपाल शर्मा, रामकिशन शर्मा, चांदवीर चौधरी, दीपक प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



