शहर-राज्य

नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, रोजाना लग रहा जाम जिम्मेदार बेखबर 

शिकारपुर। कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नो एंट्री में भी ट्रक दौड़ रहे हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। आए दिन जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

नगर के मुख्य खुर्जा बस स्टैंड से चैनपुरा तिराहे तक तथा मार्गों के किनारे अवैध अतिक्रमण हो गया है। सड़क के फुटपाथ पर अवैध ठेले-फड़ लग रहे हैं। ई-रिक्शा चालक भी फुटपाथ और सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं तथा बड़े वाहन भी दिन भर इस मार्ग से चल रहे हैं। पुलिस और नगर पालिका इस मार्ग से न तो अतिक्रमण हटा रहे है। न ही नो-इंट्री में वाहनों को रोक रहे है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई केवल औपचारिकता भर है और जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। ट्रैफिक जाम के कारण एंबुलेंसों का रोजाना फंसना और लगातार हो रहे हादसे नागरिकों के आक्रोश को बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button