शहर-राज्य

नीमा स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा )स्थापना दिवस पर विभिन्न शहरों में मनाए जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में जनपद में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नीमा के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नीमा के संरक्षक डॉ टी पांडेय ने नीमा(नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) बारे में बताते हुए उस पर विस्तार से चर्चा की और उसके महत्व को वहां मौजूद डॉक्टरों को बताया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में नीमा से जुड़ने का आह्वान भी किया उन्होंने बताया कि नीम लगभग 78 वर्ष पुरानी संस्था है जो डॉक्टरों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहती है।इसी सिलसिले में कोषाध्यक्ष डॉ अहमद हुसैन ने कहा कि नीमा एक राष्ट्रीय संस्था है जिसकी शाखाएं सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर अन्य दूसरे प्रदेशों में भी कार्यरत हैं।नीमा जो नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के नाम से जानी जाती है चिकित्सकों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है और किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी आने पर नीमा का प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी उसकी मदद के लिए तैयार रहता है। इस अवसर पर संरक्षक डॉ केपी पांडे द्वारा नए सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य रूप से डॉ अहमद हुसैन, डॉ नवीन श्रीवास्तव,डॉ मनोज गौतम,डा रितु गौतम और डा सौरभ गुप्ता आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।इस अवसर पर नीमा के अध्यक्ष डॉ जावेद कमाल के साथ सचिव डॉ रफीउद्दीन खान, उपाध्यक्ष डॉ कमलेश मिश्रा, डॉ मधुसूदन पांडे, डॉ अरुण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button