शहर-राज्य
अज्ञात चोर बिजली का तार काटकर हुए रफूचक्कर।

रामघाट/बुलंदशहर/शनिवार की बीती रात को अज्ञात चोर 16 विद्युत पोलों से अज्ञात चोर तार चोरी कर ले गए। नरौरा के विद्युत विभाग के एसडीओ संदीप सिंह ने बताया रामघाट तिराहा से रामघाट को जाने वाली दो विद्युत लाइन एक लाइन जो किसानों के लिए दिन में चलती है विधुत लाइन से अज्ञात चोर शनिवार की बीती रात 16 विद्युत पोलों से 2700 मी विद्युत तार चोरी कर ले गए जिसकी जानकारी सुबह किसानों के नलकूप की लाइन लगाते समय हुई विद्युत तारों की चोरी की जानकारी रामघाट थाना पुलिस को दे दी गई है विद्युत अभियंता योगेश कुमार द्वारा चोरी का प्रार्थना पत्र बुलंदशहर कॉरपोरेशन थाने को भेज दिया गया है।रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि हमारी टीम विद्युत चोरों की तलाश में जुट गई है जल्द ही चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



