निवाड़ी बिजली घर पर किसानों का धरना प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। नगर पंचायत निवाड़ी बिजली घर पर क्षेत्र के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि निवाड़ी, पतला, खिदोड़ा, मोहम्मदपुर, झलावा सहित आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने बताया कि कई गांवों के खेतों में जर्जर बिजली लाइनें लटकी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। वहीं मोहम्मदपुर गांव में ट्रांसफार्मर पर लोड कम होने के कारण करीब 15 किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत निवाड़ी में रात्रि के समय लाइनमैन की व्यवस्था न होने से पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है। धरने के दौरान किसानों ने बताया कि नगर पंचायत निवाड़ी में करीब 15 से 20 बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं और 11000 वोल्ट की लाइन के नीचे खड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मोदीनगर स्थित बिजली विभाग के एक्शन कार्यालय पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव रोहित त्यागी, युवा नेता अंकित त्यागी, वाइस चेयरमैन आदित्य त्यागी, सभासद गोलू त्यागी, विक्की त्यागी, मोंटी त्यागी, जगदीश, मंगेश्वर, राज प्रकाश त्यागी, ताहिर खान, देवांश त्यागी, आशीष, शुभम त्यागी, कपिल गर्ग, सुबोध कुमार, मदनलाल फौजी, सचिन कुमार, निक्कू त्यागी, अफजल, ब्रह्मदत्त त्यागी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


