शहर-राज्य

रोजाना हो रही विद्युत फाल्ट से नगरवासी हैं हलाकान 

-रात्रि में लाइनमैन की ड्यूटी न लगने से नहीं ठीक होपाते हैं फाल्ट

-नगर के दो सभासद लोगों के लिये बन गये हैं विद्युत योद्धा

संतकबीरनगर। 

मगहर में भीषण गर्मी के कारण आये दिन होरहे विद्युत फाल्ट से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़रहा है।पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से नगर में बिजली फाल्ट का होना आम बात होगयी है।लोग पूरी रात बिजली कटने व फाल्ट रहने से जागने को मजबूर होरहे हैं।अगर रात्रि में फाल्ट हुआ तो किसी लाइन मैन की ड्यूटी न लगने से सुबह ही फ़स्लट ठीक होपाता है।विद्युत फाल्ट को ठीक कराने के लिये नगर के दो चर्चित सभासद आगे आकर इसे हरहाल में ठीक करवादेते हैं।लोग इन्हें विद्युत योद्धा के नाम से पुकारते हैं।

   नगरवासी मोहम्मद असलम,मकसुदुल हसन,हाफिज जमील,सुहेल अहमद,फिरोज अहमद आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत फाल्ट अधिक होरहे हैं।इसे ठीक करवाने के लिये लोग विद्युत अधिकारियों व लाइन मैनों को फोन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है।इस लिये अब विद्युत फाल्ट होने पर लोग वार्ड नम्बर 5 के सभासद सब्दुल कलाम व वार्ड नम्बर 2चूड़ीफरोश के सभासद प्रतिनिधि अहमद अली को याद करते हैं।विद्युत समस्या व विद्युत फाल्ट ठीक कराने के लिये ये सभासद गण न दिन देखते हैं न रात इसे ठीक करने के लिये निकल पड़ते हैं।ये लोग विद्युत अधिकारियों के सम्पर्क में रहते हुये लाइन मैनों को साथ लेकर उनके कार्यो में हाथ बंटाते हुए विद्युत फाल्ट को ठीक कराकर ही दम लेते हैं।इन्हें नगर के लोग विद्युत योद्धा के नाम से जानने लगे हैं।सभासद अब्दुल कलाम व सभासद प्रतिनिधि अहमद अली ने बताया कि लोगों की सेवा करना उनका धर्म है।समस्या का समाधान होजाने पर उन्हें दिली खुशी मिलती है।उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि नगर में लाइन मैनों की रात्रि में भी ड्यूटी लगाई जाए।जिससे फाल्ट होने पर शटडाउन लेने व फाल्ट ठीक करने में आसानी होसके।इस दौरान समाज सेवी फखरे आलम सनी,अख्तर खान,दानिश अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

    इस सम्बंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता रवि यादव ने बताया कि नगर में रात्रि ड्यूटी के लिये लाइन मैन साकिन नूरी,धर्मेंद्र कुमार और निरंजन की ड्यूटी लगाई गई है।जबकि दिन ड्यूटी के लिये लाइन मैनो सुनील कुमार चौरसिया,अखिलेश कुमार,राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।जिससे विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक होसके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button