भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया

वेलकम इंडिया
झांसी!अंजनी माता मन्दिर, शिव परिवार कालौनी, पंचवटी में भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर आयोजक रानी-लखन लाल सक्सेना, अंजनी कुमार सक्सेना, चित्रांश सक्सेना, आनन्द सक्सेना द्वारा 20 अप्रैल तक 7 दिवसीय कथाव्यास श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री चरखारी के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा कार्यक्रम में डॉ प्रभाकर खरे, प्रशान्त सक्सेना, आनन्द कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, एड अजय कुमार सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, असीम भटनागर, शत्रुघ्न सिन्हा, अवध बिहारी श्रीवास्तव, एड शरद निगम, एड देवेश श्रीवास्तव, डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अतुल सिंन्हा, एड अविनाश सक्सेना, एड अतुलेश सक्सेना, आर सी श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, साकेत सक्सेना, अंजनी सक्सेना, विनय वर्मा, प्रदीप वर्मा, सज्जाद श्रीवास्तव, पंकज सक्सेना, एड सलीम श्रीवास्तव, आनन्द मोहन सक्सेना, एड शशांक श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।