आध्यात्म

मानसरोवर गार्डन मेरठ से चली श्री पार्श्वनाथ तीर्थ यात्रा के यात्रियों ने किया श्री महावीर जी का दर्शन

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

श्री पार्श्व तीर्थ यात्रा संघ, मानसरोवर गार्डन, मेरठ द्वारा तृतीय यात्रा के द्वितीय दिन सोमवार को अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी एवं श्री जम्बूस्वामी सिद्ध क्षेत्र मथुरा चौरासी जी के दर्शन किये गये।
मीडिया प्रभारी संजीव जैन गॉडविन द्वारा बताया गया कि अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी राजस्थान प्रान्त के हिंडौन के समीप करौली जिले में स्थित है जहां जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान की चमत्कारी प्रतिमा टीले से प्रकट हुई थी। सिद्ध क्षेत्र श्री मथुरा चौरासी जी से अंतिम केवली श्री जम्बूस्वामी जी मोक्ष पधारे।
यात्रा का संचालन अनिल जैन, सी. ए. ऋषभ जैन, संजय जैन, अवनीश जैन, सौरभ जैन जी ने किया जिसमें प्रद्युम्न, प्रदीप, यश, विजय, अमरीश, वत्सल, मोहित, विशेष, शुभम, संयम श्यामलाल, बिजेंद्र, धर्मेश, संदीप आदि सहित पूरी मातृशक्ति ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button