शहर-राज्य

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में पलटीएक घायल बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ थाना परतापुर अंतर्गत दिल्ली रोड पर चंद्रो देवी द्वारा के पास दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूटी और बाइक सवार से टकराते हुए नाले में जा गिरी कार में दो लोग सवार थे सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें नाले में गिरे व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया साथ ही क्रेन मशीन के द्वारा गाड़ी को भी बाहर निकल गया नाले में पलटने से पहले तेज रफ्तार कर एक बाइक सवार से टकराते हुए स्कूटी सवार से टकराई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गया जिसको तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया दिल्ली से मेरठ आ रही तेज रफ्तार कर को घनश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी मैनपुरी चल रहा था जिसमें दूसरा व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का कर्मचारी था जो कि मेरठ शाखा में नियुक्त हैं स्कूटी सवार व्यक्ति कुछ समय पश्चात मौके से चला गया लेकिन मोटरसाइकिल सवार के रिश्तेदारों ने थाना परतापुर में तहरीर देते हुए कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है
गनीमत यह रही कि इस गंभीर सड़क हादसे में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button