ग़ाज़ियाबाद

रीब-बेसहारा की सहायता प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी : डीएम-दिव्यांग पिता के लिए बेटी की गुहार पर तुरंत मिली व्हीलचेयर

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, निर्माण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दर्शन कार्यक्रम की सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है, जिससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे। जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन शिकायतें सुनें और जूम प्लेटफॉर्म पर लाइव उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जनता दर्शन के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से ऑनलाइन संपर्क कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एक संवेदनशील मामला सामने आया, जब डासना मसूरी निवासी श्रीमती सोनम अपने दिव्यांग पिता ओमी के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और घर में कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं है। बेटी की भावुक अपील सुनकर जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल दिव्यांग पिता को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई, जिससे उपस्थित लोगों में प्रशासन की संवेदनशील छवि दिखाई दी। व्हीलचेयर मिलने पर दिव्यांग ने नम आंखों से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्रता के अनुसार परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button