शहर-राज्य
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शुरू की तैयारियां, थाना परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इसी क्रम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया तथा जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।



