शहर-राज्य

झुका बिजली का खम्भा दे रहा है हादसे को दावत 

जानकारी के बाद भी ज़िम्मेदार अनजान 

संतकबीरनगर।  सेमरियावा ब्लाक के गांव दुधारा चौराहे से प्राइमरी स्कूल की तरफ जाने वाली विद्युत लाइन का पोल झुक गया है जो कि लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। 

    विकास खण्ड सेमरियावा के गांव दुधारा में विद्युत उपकेंद्र कुसहरा से बिजली की आपूर्ति होती है। दुधारा चौराहे से गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गया पोल झुक गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। झुके हुए पोल के आसपास रिहायशी मकान भी हैं। लोगों को हर समय हादसे का डर बना रहता है लेकिन इस तरफ जानकारी व मांग के बाद भी अब तक क़ोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगता है कि विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। 

ग्रामीण ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम, अब्दुल सलाम, हैदर अली, गुफरान अहमद, सज्जाद हुसेन, आशीष यादव, इमरान अहमद, शफीकुर्रहमान आदि लोगों ने झुके विद्युत पोल को ठीक कराये जाने की शासन- प्रशासन से मांग किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button