पीस पार्टी सर्वसमाज के हित की बात करती है-जिला महासचिव

संतकबीरनगर।पीस पार्टी मगहर के नगराध्यक्ष ओबैदुन्नबी की अध्यक्षता में शेरपुर मुहल्ले में सोमवार को नगर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।जिसके मुख्य अतिथि जिला महासचिव व मगहर प्रभारी हाजी फिरोज अहमद रहे।बैठक में पार्टी की सदस्यता,संगठन की मजबूती व विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।बतौर मुख्य अतिथि हाजी फिरोज अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती पर सभी लोग कार्य करें।पीस पार्टी सर्व समाज के हित की बात करती है।
आगे कहा कि वे तथा कार्यकर्ता लोगों से मिलकर पीस पार्टी की मजबूती के लिये हर सम्भव कदम उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।देश के लिये कुर्बानी देने वालों का मकसद था कि सभी वर्गों को बराबर का सम्मान मिले,लेकिन सत्ता में बैठे लालची लोग देश की अखंडता को खंडित कर नया नया रास्ता ईजाद कररहे है।सबसे जरूरी होगा कि हम संगठन के प्रति समर्पित हों साथ ही संगठन की मजबूती के लिये कार्य करें।संख्या बल होने से हमसबकी ताकत मजबूत होगी।नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनजन पहुंचने के लिये संगठन का और विस्तार किया जाराहा है।बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की मुहिम तेज करदी गयी है।सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति व उनके कार्यो के प्रति जागरूक किया जाराहा है।आज हम को सँगतहिं होने की जरूरत है।क्योंकि यही एक पार्टी है जो सर्वसमाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने का कारण कररही है।पीस पार्टी में दलितों पिछड़े वर्ग के लोगो को अधिक जोड़कर एकरूपता लाने का भरसक प्रयास कररही है।
इस मौके पर मिनहाज मलिक,नगर उपाध्यक्ष जुबेर अहमद,मोहम्मद अकरम,शमशेर अली,फखरे आलम सन्नी,कोइल आदि मौजूद रहे।



