प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क पुस्तक वितरण

मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संध्या सिंह द्वारा बच्चों में पुस्तक वितरण किया गया।संध्या सिंह ने कहां कि बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।वही उन्होंने सभी बच्चों से कहां की अगर आपके अलग-बगल कोई भी बच्चा स्कूल नही जाता हो तो आप सभी उसको प्रेरित कर के स्कूल जरूर लाए और उनका स्कूल में दाखिला करवाए।डॉ. आलोक त्रिपाठी ने कहां की सरकार का मनसा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए इस लिए विद्यालय में निःशुल्क दाखिला व पुस्तक वितरण किया जा रहा है कि हर वर्ग के बच्चे पढ़ाई कर सके।पुस्तक वितरण कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों में किया गया।इस अवसर पर डॉ. आलोक त्रिपाठी, भोला, अशोक गिरी, स्मिता राय, छाया सिंह, विनय, विजय शंकर सिंह, श्रेया व अहाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




