थाना बाबूगढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर विनोद पाल हत्याकांड का किया खुलासा

*हरेन्द्र शर्मा*
हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप सिंह की पुलिस टीम व जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 02 दिन पूर्व अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर घटित विनोद पाल की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी रितिक को किया गिरफ्तार।जिसके पास से आलाकत्ल चाकू,मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन,अभियुक्त के जले हुए रक्तरंजित कपड़े व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि मृतक विनोद पाल के द्वारा अभियुक्त को गोदाम पर काम करने के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया जाता था जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने की थी विनोद पाल की गला रेतकर हत्या
।गिरफ्तार अभियुक्त को संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु थाना लाया गया जिसके द्वारा पूछताछ करने पर स्वीकार किया गया है कि मृतक विनोद पाल ने 9000/- रुपये प्रतिमाह पर मुझे अपने यहां काम पर रखा था। परन्तु विनोद पाल मुझे खाना खिलाने व दारू पिलाने के लालच में दुकान पर रात में बुलाता था और मुझे शराब पिलाकर मेरे साथ नशे में गलत काम करता था। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो वह मुझे धमकी देने लगा। तीन दिन पहले विनोद पाल के द्वारा मुझे रात्रि में अपनी दुकान पर बुलाया और शराब पिलाकर मेरे साथ गलत काम किया जिससे में काफी झुब्ध हो गया और मेरे द्वारा बैग से चाकू निकालकर विनोद पाल की गर्दन पर 3-4 वार कर गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी तथा उसके बाद मैनें साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन व अपने खून से सने कपडो को जला दिया था।पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानेंजय सिंह ने बताया कि विनोद पाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रितिक को बाबूगढ़ थाना पुलिस टीम व स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया


