पंजाबी मंच एवं महिला पंजाबी मंच द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। पंजाबी मंच एवं महिला पंजाबी मंच मोदीनगर एवं कृष्णा इन्वेस्टर बाजार मोदीनगर के सहयोग से एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सनातन धर्म मंदिर गोविंदपुरी में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज जौली प्रदेश संयोजक, प्रवीण सेठी प्रदेश संयोजक, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जी,पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, राम किशोर पूर्व मंत्री,डॉक्टर पवन सिंगल, बबली गुर्जर, पीयूष गुप्ता,थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार खुराना ने की, जबकि सुनील चावला महासचिव, संजीव चौधरी सचिव, राजेश अरोड़ा ,ललित अरोड़ा संयोजक, राज ढींगरा ,राजीव खुराना मुख्य संरक्षक, जसमीत निष्काम सेवा दल, डॉ गुरप्रीत सिंह सचदेवा,पवन कुमार, जे पी भूटानी, बी आर अरोड़ा ,राजकुमार ढींगरा,अमित टंडन, आशु भूटानी, रमित भूटानी,अरुण त्यागी प्रिन्सिपल छाया पब्लिक स्कूल,अंकुर अरोरा दशमेश खालसा समिति और श्याम ढींगरा, राजेंद्र सरदार सिलाई मशीन वाले, सरदार गुरमीत सिंह, छबील चावला कोषाध्यक्ष पंजाबी मंच बंटी सरदार , लवली सरदार, रमन वालिया, आशीष चचढ़ा, राहुल अरोड़ा शिवम कोहली पंजाबी मंच के सभी सदस्य उपस्थित थे सभी सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस हेल्थ चेकअप कैंप में लगभग 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी विभिन्न जांच कराई। जिसमें लीवर फाइब्रो स्कैन, बीएमडी, पीएफटी, फुल बॉडी चेकअप,ईसीजी पी एस ए ( प्रोस्टेट),महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर के लिए एच पी वी-एल पी एच और अन्य कई टेस्ट किए गए। इस अवसर पर महिला मंच की अध्यक्ष सीमा अरोड़ा , महासचिव आंचल खुराना , वंदना अरोड़ा , रश्मि खुराना , संगीता, शालिनी चौधरी, जैस्मिन कौर ,इंदु मदान, उर्मिला खुराना, ज्योति खुराना दिव्यांशा अरोड़ा, मीनू शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर गोविंदपुरी गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने भी संपूर्ण योगदान दिया एवं पंजाबी मंच की ओर से उनको पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।



