स्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी का चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश कुमार ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा रखा जा रहा है ध्यान

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी का चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डा. दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही जांच, परामर्श और अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही जांच, परामर्श और अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।किसान नेता परविंदर आर्य ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीज का हाल-चाल जाना और अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टर करण, सभासद संदीप सांगवान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button