स्वास्थ्य

सभी सरकारी चिकित्सा  संस्थाओं में मनाया गया नि: क्षय दिवस

श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा मोती कॉलोनी जिला हापुड़ में आयोजित किया गया नि: क्षय शिविर

हापुड़ जनपद में समस्त भारत में प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि: क्षय दिवस सभी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाता है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज नि:क्षय दिवस जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर मनाया गया नि:क्षय दिवस के अवसर पर मेरिनो कंपनी के द्वारा प्रायोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट तथा जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत मोती कॉलोनी जिला हापुड़ में क्षय रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के दौरान कुल 147.मरीजों को चिकित्सा परीक्षण का लाभ मिला इन मरीजों में से 12 मरीजों की बलगम की जांच कराई गई और 6 मरीजों को एक्सरे के लिए ओर 2 मरीज कोअल्ट्रासाउंड के लिए सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ रैफर किया गया 45 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई , श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा अब तक नि:क्षय दिवस के अवसर पर 33.चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है शिविर में स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा उपस्थित मरीजों को नि:श्चय दिवस के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि टी0बी 0मरीजों को टी0 बी 0की दवाओं का कोर्स पूरा करना अति आवश्यक है और इसे बीच में नहीं छोड़नी चाहिए इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया भारत को टी 0बी0 मुक्त कराने में मेरिनो कंपनी का यह प्रयास सराहनीय है इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस अग्रवाल तथा डॉ डी के अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अनिल कुमार विनोद कुमार यासीन अली लेब तकनीशियन,मोहम्मद सोहेल फार्मासिस्ट ने कैंप में सहयोग किया।भारत सरकार के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हर महीने की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है भारत सरकार इस प्रयास को और मजबूती के लिए कंपनी के द्वारा आयोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा जनमानस को टी बी रोग के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button