खेल

सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल केंद्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : 47 वी सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप जो अम्बेडकर नगर उत्तरप्रदेश में सम्पन्न हुई में हरियाणा स्टेट टीम ने कांस्य पदक प्राप्त करने वाली टीम में मुख्य चार खिलाड़ी सुभाष चंद्रा फाउंडेशन हैंडबाल खेल केन्द्र गाँव सातरोड के रहे हैं विपुल सुपुत्र श्री आत्मजीत सिंह गाँव नियाना,मोहित सुपुत्र श्री महावीर सिंह महावीर कॉलोनी हिसार ,मनोज सुपुत्र श्री रिसाल सिंह गाँव सरसाना,रोहित पुत्र श्री पवन कुमार गाँव डाबडा ! विपुल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया ! खिलाड़ियों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के प्रतिभाशाली कोच श्री सतवीर सिंह पान्नू व हरियाणा खेल विभाग के वरिष्ठ कोच श्री अनूप सिंह कासवा को दिया, ज्ञात रहे कि सुभाष चंद्रा फाउंडेशन द्वारा जिला हिसार के भिन्न- भिन्न गाँव में लगभग 50 खेल केन्द्र स्थापित किये हुए हैं ताकि ग्रामीण अंचल के लड़के -लड़कियाँ खेलों के माध्यम से नशे से दूर रह कर अपने सपनों को साकार कर सकें यही फाउंडेशन का उद्देश्य है सपना है, खिलाड़ियों का फाउंडेशन के खेल केंद्र पर पहुँचने पर फूल मालाओं से गाँव सातरोड के टउ श्री नरेश ग्रेवाल, फाउंडेशन के खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनीवाल ,कोच सतवीर सिंह पान्नू ,सुमन जाखड़ ,तमन्ना देवी ,महावीर सिंह व गणमान्य व्यक्तियों स्वागत किया ! टउ नरेश ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे गाँव गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में जो फाउंडेशन द्वारा हेंडबाल खेल का केन्द्र स्थापित किया हुआ है उसमें लगभग 150 लड़कियाँ सुबह -शाम अभ्यास कर अपने सपनों को साकार कर रही है खिलाड़ियों के स्वागत में गाँव लाडवा की लड़कियों कि खेल नर्सरी व सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल के केंद्र की लड़कियों का फ्रैंडली मैच भी करवाया गया। यह जानकारी आज फाउंडेशन के खेल इंचार्ज श्री सूबे सिंह बेनीवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।उत्कृष्ट प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button