शिक्षा

शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सेंट द्रोण द्वारा निकाली गई रैली

वेलकम इंडिया

कांधला। मोहसीन रहमानी। शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करने के लिए एक रैली निकाली गई। रैली का आयोजन सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। रैली का उद्देश्य शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना था। छात्रों ने शिक्षा के महत्व और सशक्तिकरण के लाभों पर नारे लगाए और पोस्टर लहराए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और इसका समापन कैराना मार्ग कांधला थाने पर हुआ। रैली को संबोधित करते हुए, स्कूल के प्रधानाचार्य विधि शर्मा ने कहा, सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिक्षा के महत्व को उजागर करते हुए शहर भर में एक रैली निकाली। प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा इस रैली का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाना था। रैली में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान रेली में अभय,हुडडा,एकता कपूर, शुभम, कार्तिक,विनय,अकीब,गौरव, अंकित,रितु,इति,मेघा,पूजा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button