सिर्फ 21 जून नहीं बल्कि प्रत्येक दिन योग दिवस के रूप में मनाएं, लोगों वंदना रानी

वेलकम इंडिया
गुलजार आलम रामपुर। योग प्रशिक्षकों की पहली बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वंदना रानी ने कहा सिर्फ 21 जून नहीं बल्कि प्रत्येक दिन योग दिवस के रूप में मनाएं, लोगों को योग के प्रति जागरूक करें, उनकी बीमारी को ध्यान में रखते हुए योग के माध्यम से लाभ पहुंचाए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर वंदना रानी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनपद के योग प्रशिक्षकों की पहली मीटिंग ली। योग प्रशिक्षकों ने बुके देकर व महिला योग प्रशिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर वंदना रानी ने कहा मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें, लोगों को योग व आयुर्वेद से होने वाले लाभ की जानकारी दें। सरकार की योजनाओं का जन जन तक लाभ पहुंचाए। अपने क्षेत्र में शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। बैठक में योग प्रशिक्षक रामू मौर्य, प्रतिक्षा सक्सेना, राजीव कुमार, उमेश कुमार, सोनू चौहान, उमा शंकर, ज्योति पांडे, आरती, निशा गंगवार, सृष्टि पांडे, अंशू सक्सेना, भूपराम, गिरीश उपस्थित रहे।



