गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं तिगरी मेला के बीच बनाए जा रहे पीपा (पैंटून पुल) का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*
हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के द्वारा आज गढ़ गंगा मेला एवं तिगरी मेला को जोड़ने हेतु बन रहे पीपा (पैंटून पुल) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने पुल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य की प्रगति,मजबूती, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन की व्यवस्था की संबंधित अधिकारी से जानकारी ली।जिलाधिकारी कविता मीना ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य समय से एवं निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पुल पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोर एवं एन.डी.आर.एफ. की टीम तैनात की जाए तथा ओवरलोडिंग पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि इस पुल से दोनों मेलों के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

