शहर-राज्य

हापुड़ देहात पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वेलकम इंडिया | राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार

हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी आयुष से मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को दोयमी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक अन्य मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा संख्या 452/2026, धारा 309(4) बीएनएस का अनावरण करते हुए यह कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र पप्पू और धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र सतीश, निवासी जसरूपनगर, दस्तोई रोड, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया रियलमी मोबाइल, एक रेडमी मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या DL 7 SAR 4071 और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button