थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत तनवीरूल इस्लाम, अमरडोभा में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना अमित कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना व थाना बखिरा की टीम द्वारा मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत तनवीरूल इस्लाम, अमरडोभा में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों/अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फर्जी क्रेडिट मैसेज, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस अधिकारी बनकर की जाने वाली साइबर ठगी, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें । साइबर अपराधियों द्वारा अनेक प्रलोभन के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है ।
मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत तनवीरूल इस्लाम, अमरडोभा में एकत्रित छात्रों/अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया व उनसे अपील की गई कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें ।
इस गोष्ठी का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा।
इस दौरान उ0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 ललितकान्त यादव, म0हे0का0 अमृता सिंह, का0 राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे ।



