विजयदशमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया शस्त्र पूजन एवं हवन

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन संतकबीरनगर स्थित क्वार्टर गार्द में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन एवं हवन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया तथा हवन में आहुति देकर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की गई ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे ।
शस्त्र पूजन पुलिस बल की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अपने दायित्वों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस बल द्वारा जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शस्त्रों का उपयोग सदैव जिम्मेदारी, सतर्कता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाता है ।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संकल्प को दोहराया ।
कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पुलिस बल की कर्तव्यपरायणता के भाव के साथ संपन्न हुआ ।



