शहर-राज्य

गंगातट से शुरू हुई ‘हिंदू जागो, घर-बेटी अस्तित्व बचाओ’ पदयात्रा हापुड़ पहुंची

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित मां गंगा के तट से शिवशक्ति धाम डासना की ओर निकली ‘हिंदू जागो, घर-बेटी अस्तित्व बचाओ’ पदयात्रा रविवार को हापुड़ पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के शिष्य यति महादेवानंद गिरि कर रहे हैं। यात्रा के दौरान गंगाजल लेकर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है।हापुड़ स्थित छज्जुमल की धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान अरुण त्यागी, गजेंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, दीपक त्यागी अच्छेजा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी, अनिल त्यागी, मोनिका त्यागी, रितिक हिंदू, कवि मनोज वर्मा, कवि विकास विजय त्यागी, निखिल त्यागी, लालाराम वाल्मीकि व कवि अवनीत समर्थ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पदयात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरि, अनिल यादव छोटे नरसिंहानंद और मोहित बजरंगी भी धर्मशाला पहुंचे। यात्रा में स्वामी राम विशाल दास, स्वामी माधव गिरि, स्वामी अभिराम दास, स्वामी दिलीप जी महाराज, साध्वी दीपिका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, जागरूकता और धार्मिक चेतना का संदेश देना है। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की मांग सहित कई राजनीतिक एवं धार्मिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मंदिरों में भगवान महादेव और मां जगदंबा से हिंदू समाज को भक्ति, सद्बुद्धि, शक्ति और विजय प्रदान करने की प्रार्थना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ब्रजघाट से लिया गया गंगाजल गाजियाबाद स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। पदयात्रा आगे चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिवशक्ति धाम डासना की ओर रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button