शिक्षक सप्ताह में 40 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों को मिला दंत स्वास्थ्य का उपहार, खेल शिक्षकों को चोट से बचाव की जानकारी

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर के पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से 31 अगस्त से 7 सितंबर, 2026 तक शिक्षक सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में किया गया। शिक्षक सप्ताह के दौरान गाजियाबाद और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाए गए। शिविरों में मौखिक जांच के साथ आवश्यक उपचार किया गया। शिक्षकों को दांतों की सफाई, मौखिक स्वच्छता और दंत रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। संस्थान परिसर में आयोजित विशेष शिविर में शिक्षकों और उनके परिवारों का दंत परीक्षण किया गया। जरूरत के अनुसार उन्हें उपचार और परामर्श दिया गया। इसके अलावा गैर सरकारी संगठनों, नेत्रहीन विद्यालयों और विशेष स्वास्थ्य जरूरत वाले बच्चों के स्कूलों के शिक्षकों के लिए भी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें मौखिक स्वास्थ्य और दंत रोगों के प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान खेल शिक्षकों के लिए विशेष चर्चा आयोजित की गई। इसमें खेल के दौरान होने वाली दंत और मुंह की चोटों से बचाव, निवारक उपायों और चोट लगने के बाद दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने शिक्षकों से बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से बच्चों को बेहतर और दर्दरहित दंत उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। विभाग में लेजर ट्रीटमेंट, नाइट्रस ऑक्साइड यानी लाफिंग गैस, डे-केयर सेडेशन और कंप्यूटरीकृत एनेस्थीसिया जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक डेंटल चेयर पर एलईडी टीवी और कार्टून की सुविधा भी दी गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार जताया।



